August 2, 2026
Kangra

आसमानी बिजली गिरने से बाल – बाल बचा परिवार

गग्गल, 15 सितम्बर : वीरवार को रात इच्छी के वार्ड नंबर 9 में आसमानी बिजली गिर जाने से बाल -बाल बच गया पंजाब सिंह का परिवार। यह
आसमानी बिजली उस समय गिरी जब रात को पूरा परिवार अपने घर में सो रहा था और अचानक बिजली रसोई में गिर गई और वह बिजली
रसोई में गिरने के बाद रसोई घर को फाड़ कर जमीन में चली गई जिससे जमीन में गड्ढे हो गए। आसमानी बिजली गिरने से पास में लगे
हैंडपंप की मोटर भी जल गई और घर में लगे पंखे आदि भी आसमानी बिजली की भेंट चढ़ गए। घर के मालिक पंजाब सिंह ने बताया की बिजली
गिरने से घर के अनेक विद्युत उपकरण जल गए हैं लेकिन प्रभु का शुक्र है के कोई उनके परिवार में प्राण हानि नहीं हुई ।
फोटो कैप्शन : आसमानी बिजली गिरने से जमीन में पड़े गड्ढे। ( फोटो – 30 )

Related posts

Kangra News: हिमाचल के कांगड़ा में रात के अंधेरे में खेतों में पकड़ी गईं 4 महिलाएं, ग्रामीणों ने होटल को घेरा; पुलिस जांच में खुलासे की उम्मीद!

Admin

हिमाचल पुलिस ने राजस्थान से दो युवकों को किया गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

Admin

हिमाचल में ज्यादा सर्द हुई रातें….शिमला से ठंडे हुए ये तीन जिले ।

Admin

Leave a Comment