September 4, 2026
Baijnath

पहले प्रयास में HPAS परीक्षा उत्तीर्ण कर अभिषेक कपूर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

बैजनाथ, 31 दिसंबर (वीर खड़का): हिमाचल प्रदेश के उपमंडल बैजनाथ के छोटे से गांव मंढेड़ (संसाल) के 22 वर्षीय युवा अभिषेक कपूर ने अपने पहले ही प्रयास में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित आसपास के इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है और युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।

अभिषेक कपूर ने अपनी स्कूली शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ से पूरी की, जबकि स्नातक स्तर की शिक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से प्राप्त की। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले अभिषेक के पिता तिलक राज कैजुअल वर्कर हैं और माता गिल्मो देवी गृहिणी हैं।

अभिषेक ने HPAS परीक्षा की तैयारी पूरी तरह से स्व-अध्ययन के जरिए की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु राजेश शर्मा और स्वामी रामानंद ट्रस्ट को दिया, जिन्होंने उनके पूरे शैक्षणिक सफर में न केवल मार्गदर्शन प्रदान किया बल्कि आर्थिक सहयोग भी दिया।

अभिषेक की इस कामयाबी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और सही दिशा-निर्देश से कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। क्षेत्र के युवा अब उन्हें आदर्श मानकर आगे बढ़ने की प्रेरणा ले रहे हैं। गांववासियों और परिजनों ने अभिषेक को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts

Weather: हिमाचल में आंधी-तूफान का कहर, 80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं ने उड़ाईं छतें

Admin

Baijnath Mahashivratri :शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ में पंजाबी सिंगर निंजा मचाएँगे धमाल, भोटू शाह करेंगे लोटपोट

Admin

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैजनाथ ने राजीव गांधी आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला में मनाई वीरभद्र सिंह जयंती।

Admin

Leave a Comment