26.2 C
Baijnath
September 16, 2026
Baijnath

अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा बंगाल से घायल को एयरलिफ्ट करने के लिए विधायक किशोरी लाल ने सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया

बैजनाथ, 9 अगस्त (वीर खड़का)

मुख्य संसदीय सचिव कृषि पशुपालन एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में पशुपालन विभाग की टीम एवं घायल व्यक्ति को एयर लिफ्ट करने के लिये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया।
सीपीएस ने कहा कि बड़ा भंगाल क्षेत्र में लम्पी वायरस से पशु ग्रसित थे। लोगों को राहत देने के लिये पशु पालन विभाग की मेडिकल टीम उपचार के लिये चम्बा के होली होते हुए पैदल रास्ता तय कर बड़ा भंगाल के रवाना की गई थी। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की टीम ने पशुओं के उपचार में बेहतर कार्य करते हुए लगभग 170 पशुओं का उपचार किया। लगातार पैदल और पशुओं के उपचार के कारण टीम के सदस्यों की तबियत खराब हो गयी और टीम के सदस्य पैदल आने में असमर्थ हो गये। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के परिजनों ने उनसे सम्पर्क किया। सीपीएस ने कहा कि उन्होंने संज्ञान लेकर उपायुक्त कांगड़ा से बात कर टीम और बड़ा भंगाल के स्थानीय घायल व्यक्ति को निकालने के कदम उठाने को कहा।
जिला प्रशासन ने भारतीय वायु सेना से संपर्क कर पशु पालन विभाग की एक टीम के चार लोगों तथा गहरी खाई में फंसे एक व्यक्ति का वायु सेना की मदद से सफल रेस्क्यू किया है। सभी को उपचार के लिए टांडा अस्पताल में उपजार के लिए पहुंचा दिया गया है।

Related posts

राम मंदिर में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, अयोध्या को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही मोदी सरकार

Admin

जिला परिषद सदस्य अनिल कटोच ने की सेहल पंचायत में सोलर लाइट्स की पहल , 20 सोलर लाइट्स स्वीकृत

Admin

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की तीव्र गति से भाजपा नेताओ में बोखलाहट-राव

Admin

Leave a Comment