23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Kangra

Dharamshala : कोर्ट में पेशी के लिए लाया कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, पुलिस को कर तालाश

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में बुधवार दोपहर को कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा एक कैदी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। आरोपी की पहचान रजत उर्फ रज्जू निवासी वार्ड-7 डूंगा बाजार मंदिर रोड कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ चोरी और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले गगल और कांगड़ा पुलिस थाना में मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी जिला कारागार धर्मशाला में कैद था।

बुधवार को आरोपी की कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान आरोपी पुलिस का चकमा देकर फरार हो गया। कैदी के पुलिस गिरफ्त से भागने के बाद से ही पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई है। कैदी के दाड़ी की तरफ छुपे होने की संभावना के चलते उसे दाड़ी के अलावा आसपास के क्षेत्रों में ढूंढा जा रहा है। एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि फरार हुए कैदी की तलाश जारी है और जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

Himachal News:हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा ने मचाई तबाही, कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कई ज़िलों में शिक्षण संस्थान बंद

Admin

Kangra : टिप्पर ने कुचला बाइक सवार, तलवाड़ा-दौलतपुर सडक़ पर पेश आया दर्दनाक हादसा

Admin

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

Admin

Leave a Comment