25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

कैशलेस ट्रांजेक्शन में धर्मशाला डिपो अव्वल।

HRTC के MD ने सम्मानित किए RM , बैजनाथ सेकेंड।

हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अच्छे परिणाम सामने आए हैं।जिसके चलते निगम के प्रबंध निदेशक रोहन ठाकुर ने बैजनाथ डिपो की पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर प्रशंसा पत्र के साथ तीस हजार रुपए भेंट किए हैं।
निगम के सबसे पुराने डिपो में से एक बैजनाथ डिपो द्वारा बेहतरीन कार्य करते हुए हिमाचल प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
निगम के प्रबंध निदेशक रोहन ठाकुर ने बैजनाथ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक नीतीश कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए बैजनाथ इकाई द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए
कैशलेस लेनदेन के प्रचार को बढ़ावा देने पर और
डिजिटल भुगतान प्रणाली को आगे बढ़ाने के लिए एच आर टी सी की प्रतिबद्धता में योगदान दिया।
निगम के प्रबंध निदेशक रोहन ठाकुर ने कहा है कि क्षेत्रीय प्रबंधक नीतीश कुमार के नेतृत्व और उन की टीम के समर्पण के परिणामस्वरूप, बैजनाथ डिपो ने शीर्ष तीन में से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
रोहन ठाकुर ने इकाई के उत्कृष्टता प्रदर्शन के लिए प्रशंसा के साथ बैजनाथ डिपो को तीस हजार रु .30000/- (तीस के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की है।

निगम के प्रबंध निदेशक रोहन ठाकुर ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि यह पुरस्कार आपकी टीम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा ।

Related posts

बैजनाथ में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Admin

छोटा भंगाल की 7 पंचायतों से भांग की खेती उखाड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है

Admin

अवैध क़ब्ज़ो की भेंट चढ़ी बैजनाथ की कुहलें, घरों का कचरा फेंकने से हो रही है प्रदूषित

Admin

Leave a Comment