September 16, 2026
Baijnath

Baijnath News: पुराना मेला ग्राउंड बैजनाथ में नहीं लगेंगी दुकानें-SDM

इंदिरा गांधी स्टेडियम में मेले को स्थापित करने के लिए पुराने मेला ग्राउंड में किसी भी व्यक्ति को दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी अगर कोई दुकान लगता है तो उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी यह शब्द मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस बार शोभायात्रा को लेकर कोशिश की जा रही है की मुख्य अतिथि के आने पर उन्हें सीधा शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा अर्चना करवाई जाए, उसके बाद विश्राम गृह में पगड़ियां बांधकर आए हुए 15 देवी देवताओं की अगुवाई में शोभायात्रा मेला ग्राउंड इंदिरा गांधी स्टेडियम तक निकाली जाए, इसको लेकर वह विधायक से मंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए टी फैक्ट्री, बैजनाथ महाविद्यालय परिसर, एक्सियन ऑफिस परिसर तथा फायर ब्रिगेड कार्यालय परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
देवी चंद ने कहा कि लोगों के आने-जाने के लिए एचआरटीसी एक शटल बस लगाई जाएगी जिसका न्यूनतम किराया ₹5 रहेगा।

Related posts

Bir Billings News: विधानसभा सत्र के बावजूद बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग जारी, एसडीएम ने दी राहत

Admin

पपरोला के कृषक श्री गरीब दास जी भारत की राष्ट्रपति श्री मति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कृत

Admin

बैजनाथ से बीड़ गुनेहड बस सुविधा का किया शुभारंभ। बैजनाथ में 18 करोड़ से बन रहा बस अड्डा : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment