19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Uncategorized

Shimla: शिमला के खलीनी में युवक की संदिग्ध माैत, कमरे में मृत मिला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो दिन में दो युवकों की माैत का मामला सामने आया है। मंगलवार को खलीनी में भी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिला। नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही माैत के कारणों का पता चल सकेगा। बीते दिन 39 वर्षीय युवक को एक दिन पहले ही परिजन तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में युवक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आईजीएमसी के डॉक्टर ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिट्टे के सेवन के साक्ष्य सामने आए हैं। इसी आधार पर सैंपल की गहनता से जांच की जा रही है। चिकित्सक के मुताबिक चिट्टे की ओवरडोज से व्यक्ति के आर्गन फेल हो जाते हैं और इस वजह से उसकी मौत हो जाती है। युवक शहर के एक उपनगर का रहने वाला था। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

शिमला शहर में एक सप्ताह के भीतर चिट्टे की ओवरडोज से मौत का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले समिट्री में एक निर्माणाधीन भवन में युवक अचेत अवस्था में मिला था, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट में नशे की ओवरडोज से मौत की बात सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में नशा तस्करों के खिलाफ पहली गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस उसके उन साथियों की तलाश भी कर रही है जो कि उसके साथ नशे का सेवन करने के लिए मौके पर मौजूद थे और उसकी हालत खराब होने पर मौके से फरार हो गए।

Related posts

जम्मू-कश्मीर में शाहपुर के वीर सपूत सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर

Admin

धर्मपुर में विभिन्न विभागों कीआपदा प्रभावित 90 प्रतिशत से अधिक योजनाएं बहाल

Admin

कुफरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारम्भ

Admin

Leave a Comment