19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
DESH-VIDESH

पूर्व CM आतिशी सस्पेंड, आप के सभी विधायकों पर भी गिरी गाज

नवगठित दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण के दौरान विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) के कई सदस्यों को हंगामा करने के कारण दिन-भर के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी शामिल हैं। Delhi Vidhansabha अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा सदन में व्यवस्था बनाए रखने की बार-बार अपील को अनदेखी करने पर उन्होंने 12 से अधिक सदस्यों के नाम लिए। अध्यक्ष ने हंगामा शांत न होते देख मार्शल को इन सदस्यों को सदन से बाहर निकालने के आदेश दिया।

उपराज्यपाल के भाषण के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने कई बार मोदी-मोदी के नारे लगाए। अभिभाषण में उपराज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को सबसे स्वच्छ शहर बनाने, महिलाओं को 2500 रुपए मासिक की सहायता और यमुना जी को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड योजना लागू की जाएगी और प्रशासन को भ्रष्टाचार मुक्त रखा जाएगा।

उपराज्यपाल के अभिषाषण के शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय से भीमराव अंबेडकर की फोटो हटाने का विरोध करना शुरू किया। आप के विधायकों ने जय भीम और बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाने लगे। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुरू में करनैल सिंह, विशेष रवि, अनिल झा, सोमदत, संजीव झा को निलंबित किया। नारेबाजी नहीं रुकने पर उन्होंने सुरेंद्र सिंह, वीर सिंह धिंगान, मुकेश अहलावत, कुलदीप कुमार, ज़ुबैर अहमद, आतिशी, गोपाल राय को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया।

Related posts

Delhi CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, इस तरह रहा CM तक का सफर

Admin

Pakistan and Taliban: तालिबान की तोपों और मशीनगनों के आगे बेबस नजर आई पाकिस्तानी आर्मी, 19 सैनिकों ने गंवाई जान

Admin

Leh:लेह में उबाल- लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग तेज, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच प्रदर्शनकारियों ने BJP दफ्तर में लगाई आग

Admin

Leave a Comment