July 21, 2026
DESH-VIDESH

पठानकोट बॉर्डर में सेंध, BSF ने मा*र गिराया सीमा पार से आ रहा घुसपैठिया

जम्मू। पठानकोट सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने बुधवार सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। जम्मू स्थित बीएसएफ के प्रवक्ता ने यहां कहा कि सुबह-सुबह सैनिकों ने पठानकोट सीमा क्षेत्र के ताशपतन की सीमा चौकी में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार एक संदिग्ध गतिविधि देखी और एक घुसपैठिये को सीमा पार करते देखा गया।

उन्होंने कहा कि सतर्क सैनिकों ने उसे चुनौती दी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा; बीएसएफ जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को मार गिराया। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाक रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।

Related posts

Narender Modi : फ्रांस के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी को PM मोदी का तोहफा, जानिए क्या है खासियत

Admin

100 या 200 नहीं… अब 14 लाख पंजाबियों को अमरीका से निकालने की तैयारी !

Admin

Delhi CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, इस तरह रहा CM तक का सफर

Admin

Leave a Comment