22.7 C
Baijnath
August 23, 2026
Kullu

Weather Update: हिमाचल में बर्फीली आफत! यहां एवलांच को लेकर अलर्ट जारी, इस दिन तक खऱाब रहेगा मौसम

कुल्‍लू. हिमाचल प्रदेश में मौसम को लेकर अब ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में कुल्लू मनाली और लाहौल घाटी के कई स्थानों पर हुई ताजा बर्फबारी से लोगों की मुश्किल भी बढ़ने लगी है. लाहौल के सिंदवाड़ी गांव में भारी बर्फबारी होने के ग्रामीणों को बर्फ के बीच से पैदल सफर तय करके ही रोजमर्रा के सामान को लेने बाजार जाना पड़ रहा है. ऐसे में हुई बर्फबारी से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है.

लाहौल घाटी में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद भी घाटी में मौसम बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में लाहौल घाटी के कई इलाकों में आज एवलांच आने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में प्रशासन द्वारा भी जनता से अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है.

1 मार्च तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा आगामी दिनों में भी मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 1 मार्च तक प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है.

Related posts

Kullu: स्कूल परिसर से बच्ची को उठा ले गया हैल्मेट पहनकर आया व्यक्ति

Admin

मणिकर्ण में खालिस्तानी झंडा उतारने पर भड़का विवाद: पंजाब के शख्स की शिकायत पर स्थानीय निवासी अमन सूद की SDM कोर्ट में पेशी, बाइक सवारों पर कार्रवाई का सवाल बरकरार!

Admin

दिवाली के दिन भूलकर भी न करें ये चीजें दान, वरना मां लक्ष्मी होगी नाराज

Admin

Leave a Comment