November 16, 2026
Kullu

मनाली मे 48 घंटे से ब्लैकऑउट, बिजली-पानी को तरसे, लैंडस्लाइड से हाईवे भी बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 3 दिन की बारिश-बर्फबारी ने अच्छा खासा नुकसान किया है. हालांकि, शुक्रवार को अब घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है. अहम बात है कि भारी बारिश से कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे ढोलू नाल टोल प्लाजा के पास बंद है और मनाली जाने वाले अब लेफ्ट बैंक से डायवर्ट किए गए हैं. हालांकि, लेफ्ट बैंक में जाम लग रहा है और सैलानियों को खासी दिकतों का सामना करना पड़ रहा है.

डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि तीन दिन की बारिश पर शनिवार को मौसम साफ हुआ है और घाटी में अब राहत और बचाव का काम चल रहा है.डीसी ने बताया कि कुल्लू जिले में 112 सड़कें बंद है. वहीं, बिजली और पेयजल योजनाओं को बहाल किया जा रहा है. मनाली शहर में शनिवार शाम तक बिजली बहाल हो जाएगी. कुल्लू शहर में लैंडस्लाइड से बीती रात 13 लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया है.

डीसी ने बताया कि कुल्लू जिले में 1496 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हैं, जिन्हें बहाल करने में बिजली कर्मचारी लगे हैं. अहम बात है कि 48 घंटे से मनाली सहित कुल्लू के कई इलाके अंधेरे में हैं और मनाली उपमंडल में 700 से अधिक ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं.

Related posts

मनाली में कल दोपहर से बर्फबारी के बीच फंसे सैलानी, भूखे-प्यासे गाड़ियों में बिताई रात

Admin

Kullu :हिमाचल में पंजाब के टूरिस्ट का हुड़दंग, बाइक पर खालिस्तानी भिंडरावाले के झंडे, होमगार्ड जवान को पीटा और बैरियर भी तोड़ा।

Admin

मनाली के होम स्टे में लगी आग, जिंदा जला एक व्यक्ति

Admin

Leave a Comment