September 5, 2026
Shimla

शिमला में एक होटल के कमरे में लगी आग, जिंदा जला शख्स

शिमला: शहर में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां होटल के एक कमरे में आग लगने से एक पर्यटक की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक राजधानी शिमला के कच्ची घाटी में एक निजी होटल के कमरे में अचानक आग लगने से महाराष्ट्र का एक पर्यटक जिंदा जल गया. मृतक की पहचान महाराष्ट्र के सांगली जिले के कोरेगांव निवासी 24 वर्षीय रितेश पुडाले के रूप में हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते शुक्रवार रात को करीब 11 बजे पेश आई. मृतक रितेश अपने दो दोस्तों आशीष और अवधूत पाटिल के साथ शिमला घूमने पहुंचा था. उन्होंने शिमला की कच्ची घाटी के पास एक होटल में कमरा बुक करवाया था. अवधूत व आशीष ने पुलिस को बताया कि वह पहली मंजिल पर कमरा नंबर 106 में ठहरे थे. रात को जब तीनों दोस्त सो रहे थे तभी कमरे में अचानक आग लग गई.

आग लगने के बाद आशीष और अवधूत तो किसी तरह कमरे से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन रितेश कमरे में ही फंस गया और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. होटल प्रबंधन ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी. अग्निशमन विभाग की टीम तुंरत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने कमरे से रितेश का जला हुआ शव बरामद किया. एसपी संजीव गांधी ने बताया “आशीष नामक शख्स ने जो महाराष्ट्र का रहने वाला है बालूगंज थाने में केस दर्ज करवाया है. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.”

Related posts

हिमाचल में 100 माइक्रोन से कम प्लास्टिक व पीवीसी बैनर पर रोक, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Admin

संशोधित पेंशन के मामले में समय पर पूरा नहीं हुआ हाईकोर्ट का आदेश, शिक्षा विभाग के बड़े अफसरों पर जेल जाने की लटकी तलवार

Admin

Pahalgam Attack: हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह की केंद्र से मांग: पाकिस्तान को दे मुंहतोड़ जवाब, हम आपके साथ

Admin

Leave a Comment