July 20, 2026
Baijnath

Baijnath Mahashivratri: “रोहड़ू जाना मेरी अम्मिए” पर झूमे लोग ।

02 मार्च 2025 बैजनाथ

स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायक ईशान भारद्वाज और नाटक किंग कुलदीप ने पहाड़ी तराना की ऐसी झड़ी लगाई कि श्रोता मदमस्त हो गए और इस संस्कृति संध्या को यादगार बना डाला। पहले से ताई कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री रघुवीर सिंह बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि विशेष अतिथि के तौर पर जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बेरवा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। स्थानी विधायक किशोरीलाल ने मुख्य अतिथि कौ शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में लोक गायिका अंजनी व्यास सहित दर्जन भर कलाकारों ने अपने-अपने हुनर से मंच को यादगार बना डाला 8:30 बजे इशांत भारद्वाज ने मंच संभालते ही निक्की जिनी गुजरी गीत से अपने कलाकारी के हुनर से कार्यक्रम की शुरुआत की और एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत संगीत से माहौल को शराब और बना दिया उसके बाद 9:30 बजे जैसे ही मंच उद्घोषक असीम शर्मा ने अपने चिर परिचित अंदाज में नाटी किंग खिताब से से विख्यात कुलदीप शर्मा मंच पर बुलाया तो ने उन्होंने सबसे पहले भोलेनाथ का गुणगान किया और उसके बाद एक से बढ़कर एक नाती सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया खचाखच भरे पंडाल के दोनों तरफ युवा नाचने लगे।

मेलों में हमारी संस्कृति की झलक : आरएस बाली

राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पर्यटन बोर्ड (कैबिनेट रैंक) आर एस बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल इस अवसर पर विशेष रूप में उपस्थित रहे। बाली ने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि का धार्मिक एवं पौराणिक महत्व है और लाखों लोगों की आस्था का उत्सव होने के चलते इसे हर वर्ष भव्य रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेलों में हमारी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। यहाँ पर विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, कलाकृतियाँ, स्थानीय व्यंजन और पारंपरिक गीत-संगीत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेलों में लोगों को अपनी संस्कृति के बारे में जानने और समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने ने कहा कि मेले हमारे समाज की एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। यहाँ पर लोग विभिन्न जातियों, धर्मों और समुदायों से आते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर समारोह में भाग लेते हैं। इस अवसर पर रविंद्र बिट्टू, जिला कामगार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नितेश सूद, बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष डीसी ठाकुर, डीएसपी अनिल शर्मा, तहसीलदार रमन ठाकुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

सीपीएस ने नवाज़े राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुलाना के होनहार

Admin

Baijnath News: बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास: PM मोदी 22 मई को करेंगे उद्घाटन

Admin

सितंबर में आरंभ होगी बीड़,राजगुन्दा,बरोट सड़क : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment