25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

शिमला पुलिस ने दो सगे भाइयों को नशा तस्करी मामले में दबोचा, भारी मात्रा में च*रस बरामद

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है. इस दौरान पुलिस नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा रही है. इसी कड़ी में शिमला पुलिस भी नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ एक्शन मोड में है. शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. छोटा शिमला थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान दो सगे भाइयों को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है.

शिमला पुलिस आए दिन नशा तस्करों को नशे की खेप के साथ पकड़ रही है. इस कड़ी में आज भी पुलिस ने छोटा शिमला थाना क्षेत्र से दो भाइयों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला आरोपी वीरेंद्र कुमार उर्फ विक्की (23 वर्ष) है. उसके पास से पुलिस ने 681 ग्राम चरस बरामद किया है. वहीं, दूसरा आरोपी सुशील कुमार (23 वर्ष) है, जिसके पास से 112 ग्राम चरस मिली है. दोनों आरोपी मंडी जिले के करसोग तहसील के गांव बरेसधार के रहने वाले हैं और दोनों रिश्ते में सगे भाई बताए जा रहे हैं. दोनों मंडी से भारी मात्रा में चरस लेकर शिमला पहुंचे हुए थे.

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा, “शिमला पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20, 29-61-85 के तहत केस दर्ज कर लिया है. दोनों आरोपी सगे भाई हैं. दोनों के पास से 793 ग्राम चरस बरामद हुआ है. पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है. दोनों आरोपी भाई कहां से चरस की सप्लाई कर रहे थे, यह जांच का विषय है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है”.

Related posts

CM सुक्‍खू ने हिमाचल का पहला OTT प्‍लेटफॉर्म किया लॉन्‍च, एचवी सिनेमा से लोगों तक पहुंचेंगी हिमाचली फिल्‍में

Admin

हिमाचल में अब इतनी आय वाले परिवार BPL सूची में हो सकेंगे शामिल, ये शर्तें भी होंगी लागू

Admin

नए साल पर कैसा रहेगा मौसम? माइनस में लुढ़का 7 शहरों का पारा

Admin

Leave a Comment