September 5, 2026
Shimla

Weather Update: हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला: निचले इलाकों में धूप, ऊंचे क्षेत्रों में बादल; रविवार को बारिश-हिमपात की संभावना

शिमला, 26 अप्रैल 2025: हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को निचले इलाकों में धूप खिली रही, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छा गए। मौसम विभाग ने रविवार को कुछ स्थानों पर वर्षा और हिमपात की संभावना जताई है, हालांकि अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

गर्मी ने दिखाया असर

प्रदेश में गर्मी अब अपना रंग दिखाने लगी है। शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष 26 अप्रैल के बराबर है। गर्मी से बचने के लिए महिलाओं को छाते और दुपट्टे का सहारा लेना पड़ा। ऊना में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो पिछले वर्ष के समान है।

प्रदेश में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। कुल्लू के सेऊबाग में 7 डिग्री, नारकंडा में 6.2 डिग्री और अन्य स्थानों पर औसतन 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

शिमला की रातें सबसे गर्म

हैरानी की बात है कि ऊना, सोलन, कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर की तुलना में शिमला की रातें अधिक गर्म रही हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा, जबकि ऊना में 14.2, सोलन में 12.8 और कांगड़ा में 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान ऊना में 40 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों को गर्मी और संभावित बारिश-हिमपात के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

Related posts

कैबिनेट मंत्री के बेटे के साथ ऑनलाइन ठगी, गोवा में बुक करवाया था रिजॉर्ट

Admin

Himachal Panchayat Election : हिमाचल पंचायत चुनाव: सीमाओं में बदलाव पर रोक, तय समय पर चुनाव की राह हुई आसान

Admin

1 जून से हिमाचल में ‘मैं प्लास्टिक नहीं हूं’ दावा करने वाले माइक्रोन बैग पर प्रतिबंध, यह है कारण

Admin

Leave a Comment