19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

बीड़ में तेधधार हथियार से हमला, दो पर्यटक घायल

बैजनाथ (कांगड़ा), 28 अप्रैल 2025 – पुलिस थाना बीड़ के अंतर्गत गुरुग्राम के दो पर्यटकों पर दो अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हमला किया। इस हमले में दोनों पर्यटक घायल हो गए हैं। पीड़ित पर्यटकों ने पुलिस थाना में शिकायत दी है। सूर्या कंबोज, सागर कंबोज, और पीयूष परमार, जो गुरुग्राम के सेक्टर 39 निवासी हैं, ने बताया कि बीड़ स्थित लैडिंग साइट पर वे एक कार में सवार थे, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे गाली-गलौज की और बाद में तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सागर और पीयूष घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मेडिकल करवाया।

पुलिस ने मामले में दिल्ली के रोहित अग्रवाल और बीड़ के कमल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है। एसपी कांगड़ा, शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रोहित अग्रवाल दिल्ली का रहने वाला है और वह अक्सर बीड़ आता रहता था।

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और हमलावरों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।

Related posts

बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप नवंबर में

Admin

जाम में फँसी एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाया , अस्पताल तक 300 मीटर तक साथ दौड़े।अब राज्यपाल से मिला है अवार्ड।

Admin

बैजनाथ उपमंडल में 77वें गणतंत्र दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

Admin

Leave a Comment