25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बैजनाथ-सुजानपुर, जंडपुर, त्रेहल, नागटा रूट पर बस सेवा शुरु ।

बैजनाथ, 25 मई 2025

हिमाचल प्रदेश के पूर्व अनुसूचित जाति सैल उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू ने जंडपुर, त्रेहल, और नागटा को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित बस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाने वाली अनुराग बस सर्विस अब इस मार्ग पर नियमित रूप से संचालित होगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासियों ने विधायक किशोरी लाल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सुविधा उनके निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। रविंदर बिट्टू ने अपने संबोधन में कहा कि बैजनाथ के विधायक श्री किशोरी लाल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं और जनता की भावनाओं का हमेशा सम्मान करते हैं।

इस शुभ अवसर पर स्थानीय लोगों ने बस के चालक और परिचालक को शॉल व टोपी भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जमबाल, उपप्रधान जंडपुर ज्योति चौधरी, ज्योति प्रकाश, चुनी लाल, अवतार सिंह, विनय चौधरी, राज कुमार धीमान, बिंद्रा देवी, अंजना देवी, वनिता, सरला देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Related posts

Baijnath :राजगुंदा को मजबूत बिजली आपूर्ति के लिए 11 केवी एचटी लाइन का संयुक्त निरीक्षण पूरा, सभी विभागों ने दी सहमति

Admin

बैजनाथ में वर्षा से अब तक 55 करोड़ 75 लाख के नुकसान का अनुमान

Admin

तहसीलदार मुल्थान पूर्ण चंद कौंडल ने 14 सदस्यीय दल के साथ बड़ा भंगाल जाने वाले क्षतिग्रस्त रास्ते व पुल निरीक्षण किया। स्थानीय लोगो व भेड़ पालकों की समस्याएं भी सुनी।

Admin

Leave a Comment