September 16, 2026
Bilaspur

Himachal News : देवभूमि में दाग,ससुर ने बहू के साथ किया दुष्क.र्म, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

भराड़ी: भराड़ी थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में ससुर को अपनी बहू के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ससुर को घुमारवीं अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसका पति दूसरे जिले में नौकरी करता है। पीड़िता ने बताया कि सोमवार रात को सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह वह भराड़ी थाना पहुंची और ससुर पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने शिकायत में कहा कि ससुर अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था और उसने जबरदस्ती दुष्कर्म भी किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात को आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया और आरोपी को अदालत में पेश किया गया। थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और आगामी जांच जारी है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मामले की गहन जांच में जुटी हैं, ताकि सभी तथ्यों का खुलासा हो सके।

Related posts

हिमाचल NEET टॉपर का चौंकाने वाला फैसला, मेडिकल छोड़ कंप्यूटर साइंस में बनाएंगे भविष्य

Admin

भीड़ को चीरती आई मरीज बोली-पहले मेरा इलाज करो, पूछा- पर्ची कहां हैं…तो महिला डॉक्टर को जड़े थप्पड़

Admin

सरकार के दो साल के कार्यक्रम में बोले सीएम सुक्खू, अगले बजट में दिखेगा गरीब-किसान की समृद्धि व गांवों के विकास का मॉडल

Admin

Leave a Comment