25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Baijnath

चढ़ियार अस्पताल की बदहाली पर पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने किशोरी लाल को घेरा

बैजनाथ (कांगड़ा), 23 अगस्त 2025: चढ़ियार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने मौजूदा विधायक किशोरी लाल पर तीखा हमला बोला। एक पत्रकार वार्ता में प्रेमी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में चढ़ियार को विशेष तवज्जो दी गई थी। उस समय अस्पताल में स्टाफ की कमी नहीं थी और क्षेत्र में विकास के लिए करीब 60 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाएं लागू की गई थीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने चढ़ियार में बने कॉलेज को डिनोटिफाइड कर दिया, जिसे भाजपा ने क्षेत्र को सौंपा था। प्रेमी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने झूठी गारंटियों के दम पर लोगों को ठगा है, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। उन्होंने किशोरी लाल पर चढ़ियार की जनता की मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया, जिसके चलते लोगों को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन और आमरण अनशन जैसे कदम उठाने पड़े।

प्रेमी ने कहा कि उनकी पूरी सहानुभूति चढ़ियार की जनता के साथ है। इस दौरान लोअर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राणा बबलू, अपर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर, रोहित कौशल, आशुतोष छावड़ा और अनिल मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

पैराग्लाइडिंग घाटी में विकास की बयार, बीड़ को नगर पंचायत का दर्जा

Admin

Baijnath: प्रधानमंत्री के आर्थिक सुधारों की सराहना, जीएसटी स्लैब में कमी से जनता को लाभ: मुल्खराज प्रेमी

Admin

Baijnath Vyapaar Mandal Office : व्यापार मंडल ऑफिस उद्घाटन पर तालाबंदी, गैर-कानूनी कब्जे का आरोप

Admin

Leave a Comment