19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

HRTC Himachal : बस टिकट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन से बढ़ेगी आय

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपनी आय बढ़ाने के लिए एक नई विज्ञापन नीति शुरू की है। इसके तहत अब सरकारी और निजी कंपनियां एचआरटीसी के बस टिकटों, ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप पर विज्ञापन दे सकेंगी। इस कदम से निगम को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा, जिससे परिवहन सेवाओं को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि विज्ञापन नीति के तहत विभिन्न प्रकार के विज्ञापनों के लिए दरें निर्धारित की गई हैं। विज्ञापनदाताओं को संदेश, विज्ञापन का आकार और दरें जमा करने के बाद टिकटों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन शुरू किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निगम थर्मल पेपर टिकट के आगे और पीछे, पीडीएफ ई-टिकट, ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप पर विज्ञापन की सुविधा प्रदान करेगा।

विज्ञापन की दरें:

  • थर्मल टिकट (ऊपर, 1 इंच): गैर-सरकारी के लिए 0.15 रुपये, सरकारी के लिए 0.10 रुपये।
  • थर्मल टिकट (नीचे, 1 इंच): गैर-सरकारी के लिए 0.10 रुपये, सरकारी के लिए 0.08 रुपये।
  • पीडीएफ ई-टिकट (नीचे): गैर-सरकारी के लिए 0.50 रुपये, सरकारी के लिए 0.30 रुपये।
  • पुश नोटिफिकेशन (15 सेकंड, 5 सेकंड बाद बंद करने का विकल्प): गैर-सरकारी के लिए 1 रुपये, सरकारी के लिए 0.50 रुपये।
  • टिकट रोल के पीछे (प्रिंटिंग लागत सहित): गैर-सरकारी के लिए 10 रुपये प्रति रोल, सरकारी के लिए 8 रुपये प्रति रोल।

टिकट और विज्ञापन की अवधि: एचआरटीसी प्रतिदिन लगभग चार लाख टिकट जारी करता है, जबकि 1500 ई-टिकट ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक किए जाते हैं। टिकटों पर विज्ञापन कम से कम 15 दिनों के लिए एक डिपो/यूनिट से लिया जा सकता है, जबकि ई-टिकट पर विज्ञापन 30 दिनों के लिए उपलब्ध होगा। पुश नोटिफिकेशन भी उच्च दृश्यता के साथ प्रदान किए जाएंगे। सभी विज्ञापन केवल अग्रिम भुगतान के बाद ही प्रकाशित होंगे।

यह पहल न केवल एचआरटीसी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगी, बल्कि सरकारी और निजी क्षेत्रों को अपने उत्पादों और सेवाओं को लाखों यात्रियों तक पहुंचाने का एक प्रभावी मंच भी प्रदान करेगी।

Related posts

कराहते पहाड़: अंग्रेजों की सुरक्षित शिमला आज खतरे में, ब्रिटिशकालीन भवन बरकरार, नए निर्माण ढह रहे

Admin

आपकी सेवाएं समाप्त की जाती हैं…’, 81 आउटसोर्स चालकों के टर्मिनेशन ऑर्डर जारी, सुक्खू सरकार ने नौकरी से निकाला

Admin

हिमाचल भाजपा में ईस्ट इंडिया कंपनी का हो चुका प्रवेश : कांग्रेस

Admin

Leave a Comment