25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Lahaul and Spiti

लाहौल स्पीति: मां की हत्या के बाद लापता अद्विका कुलगाम से सुरक्षित बरामद

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में एक महिला की निर्मम हत्या के बाद लापता हुई बच्ची अद्विका को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पंजाब और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बच्ची को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से सुरक्षित बरामद किया गया है। लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अद्विका पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सोमवार शाम को लाहौल पुलिस के हवाले किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अद्विका की मां सपना की हत्या के बाद उसका शव पंजाब के कीरतपुर के पास फेंक दिया गया था। इस घटना के बाद से अद्विका लापता थी, जिसके लिए पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि कीरतपुर और लाहौल पुलिस ने इस मामले में सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा, “कीरतपुर पुलिस ने हमारा पूरा सहयोग किया। विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने और प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप से इस केस को सुलझाने में मदद मिली।”

अनुराधा ने विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पंजाब के संबंधित मंत्री से इस मामले में बात कर सहयोग सुनिश्चित किया। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों में राहत की लहर है। पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि हत्या के दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

अद्विका को जल्द ही हिमाचल लाया जाएगा, जहां उसे उसके परिवार को सौंपा जाएगा। 

Related posts

Lahoul And Spiti: मनाली-लेह मार्ग बहाली में बीआरओ की रफ्तार तेज, रक्षा मंत्रालय का निर्देश

Admin

स्पीति घाटी में एवलांच, बाल-बाल बचे ITBP जवान, लाहौल में कई जगह हुआ हिमस्खलन

Admin

आंगन में खेलते मासूम को आवारा कुत्तों ने नोचा, 3 साल के बच्चे की मौत

Admin

Leave a Comment