25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

विधायक बैजनाथ ने बरसात की तबाही का लिया जायजा, प्रभावितों को तत्काल राहत के दिए निर्देश

बैजनाथ, 09 सितंबर 2025(वीर खड़का)

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत संसाल के अंतर्गत आने वाले बाग गांव का दौरा किया। हाल ही में हुई भारी बरसात से गांव में भारी तबाही मची है। जमीन धंसने से खेतों को गहरा नुकसान पहुंचा है, जबकि आसपास के कई मकान भी खतरे की घेराबंदी में हैं। विधायक ने प्रभावित इलाके का पैदल जाकर गहन निरीक्षण किया और ग्रामीणों की परेशानियों को करीब से समझा।

प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिले विधायक किशोरी लाल ने उन्हें हर तरह की सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित हर परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी को भी बेघर या असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त हिदायतें देते हुए विधायक ने त्वरित राहत राशि वितरण और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रभावित क्षेत्र पर सतत निगरानी रखने और किसी अन्य परिवार को खतरा होने पर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश भी जारी किया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बरसात की मार से जूझ रहे इस क्षेत्र में विधायक का यह दौरा ग्रामीणों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है।

इस निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत संसाल की प्रधान उर्मिला, ग्राम पंचायत पंजाला की प्रधान अंजू देवी, तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, रेंज वन अधिकारी दीपक भरमौरी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, सोनू कुमार, रजनीश राधे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बरसात से प्रभावित अन्य क्षेत्रों में भी प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं।

Related posts

Baijnath News: बैजनाथ के पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी ने लिया NH-154 का जायजा, भूस्खलन से मंदिर और बाजार को खतरा

Admin

मिनी सचिवालय के दफ़्तर तक पहुँचने से पहले फ़ूल रही बुजुर्गों की सांसें

Admin

Baijnath News: बैजनाथ की दस पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

Admin

Leave a Comment