25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Paprola News: पपरोला में व्यक्ति ने पड़ोसी पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पपरोला, 09 सितंबर 2025: सोमवार देर शाम पपरोला के मझेरना चौक पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी शशि कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में शशि कुमार, जो एक अपंग व्यक्ति हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शशि कुमार पुत्र जगदीश चंद, निवासी बुहली कोठी, पपरोला, अपने निजी काम से लौट रहे थे। वे पपरोला पेट्रोल पंप पर अपनी स्कूटी में तेल भरवाकर घर की ओर जा रहे थे। शाम करीब 6 बजे, मझेरना रोड पर सब्जी विक्रेता की दुकान के पास पपरोला बाजार में एक प्रतिष्ठित व्यापारी है, ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी ने शशि कुमार के साथ अभद्र भाषा में बात शुरू की। शशि ने अपनी स्कूटी साइड में पार्क की, तभी आरोपी ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान शशि कुमार जमीन पर गिर गए, और आरोपी ने किसी नुकीली वस्तु से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनके सिर, नाक और आंख पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शशि कुमार को सिविल अस्पताल बैजनाथ में मेडिकल जांच के लिए भेजा। मेडिकल रिपोर्ट में उनकी चोटों की गंभीरता की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने शशि कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 126(2), 115(2), 352, और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बैजनाथ पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है, और वे इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी को सजा दी जाएगी।

Related posts

Baijnath News: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां फिर शुरू, सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य

Admin

किशोरी लाल ने बरसात से प्रभावित परिवारों में वितरित की राहत*

Admin

जान बचाने के लिए शुक्रिया! जिंदगी रही तो फिर लौट के आऊंगी।

Admin

Leave a Comment