July 21, 2026
Baijnath

बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट पर स्वच्छता अभियान

बैजनाथ, 17 सितंबर 2025: विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग की टेक ऑफ साइट पर आज एक सफाई अभियान आयोजित किया गया। उपमंडलाधिकारी बैजनाथ एवं सहायक आयुक्त साडा बीड़ बिलिंग संकल्प गौतम ने बताया कि पैराग्लाइडिंग सीजन शुरू होने के मद्देनजर इस अभियान के तहत बिलिंग टेक ऑफ साइट से लगभग 20 बैग प्लास्टिक, टेट्रापैक और अन्य कचरा एकत्र किया गया।

उन्होंने कहा कि बीड़ बिलिंग न केवल एक विश्वस्तरीय पैराग्लाइडिंग स्थल है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। प्रतिवर्ष यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, इसलिए स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। यह अभियान पैराग्लाइडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, ताकि पर्यटकों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके।

सफाई अभियान में एन.जी.ओ. वेस्ट वारियर्स, स्थानीय युवा, पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एन.जी.ओ. वेस्ट वारियर्स के वरिष्ठ प्रबंधक अभिषेक भंगालिया, साडा पैराग्लाइडिंग सुपरवाइजर रणविजय, मार्शल कुलदीप, विनोद, पंकज, राजेश, बलवीर, प्रदीप और दीपचंद मौजूद रहे।

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि बीड़ बिलिंग की वैश्विक छवि को और सुदृढ़ करने में भी सहायक होगी।

Related posts

सरकार डेयरी, प्राकृतिक खेती, कृषि, बागवानी व मत्स्य पालन क्षेत्रों को दे रही मजबूती व 25 हजार नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगीः मुख्यमंत्री

Admin

हिमाचली बेटी सोनाली शर्मा ने जीता “मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” का ताज, पूरे प्रदेश का किया मान बढ़ाया

Admin

पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप के पहले दिन यूएसए के पायलटों ने बनाई बढ़त। भारत तीसरे स्थान पर।

Admin

Leave a Comment