19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

जनसेवा की भावना से कार्य कर रही सरकार : किशोरी लाल


बैजनाथ, 27 जुलाई (वीर खड़का)

:- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि जनसेवा और प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू नेतृत्व में पहली सरकार है जो व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को घरद्वार पर सुविधाएं देने तथा उनके जीवन में व्यापन सुधार के लिए कारगर कदम उठाये गये हैं।
सीपीएस ने वीरवार को बैजनाथ में जन समस्याएं सुनीं। उनके ध्यान में लगभग 120 लोग की समस्यायें लाई गई। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। उन्होंने कुछ समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांव, गरीब, किसान और मजदूर वर्ग को सुदृढ़ करने के साथ -साथ पर्यटन समेत अन्य विकासात्मक गतिविधियों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करने पर सरकार ने विशेष ध्यान केंद्रित किया है।
इससे पहले संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ विशाल शर्मा ने मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल से शिष्टाचार भेंट की। इनके साथ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश राणा भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , यूवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव , जिला एसटी सेल के अध्यक्ष पृथी करोटी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , गंगा राम शर्मा , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बीड़-बिलिंग में टेंडम पैराग्लाइडिंग का न्यूनतम शुल्क 3000 रुपये निर्धारित

Admin

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकड़ी बैजनाथ में विश्व योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

Admin

पूर्ण राज्यत्व दिवस के आयोजन को लेकर किशोरी लाल दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Admin

Leave a Comment