25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

Baijnath News:बैजनाथ अस्पताल में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने किया मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैंप का शुभारंभ

बैजनाथ, 17 सितंबर 2025: “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य, पोषण, फिटनेस और सशक्त भारत के विजन को आगे बढ़ाते हुए आज नागरिक अस्पताल बैजनाथ में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैंप का शुभारंभ राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के लिए उपकरणों हेतु पांच लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई।

इंदु गोस्वामी ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया और मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा।

स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध सुविधाएं:

  • नेत्र और ईएनटी जांच
  • उच्च रक्तचाप और मधुमेह जांच
  • एनीमिया स्क्रीनिंग
  • मुख कैंसर, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग
  • गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच
  • टीकाकरण
  • क्षय रोग स्क्रीनिंग
  • मानसिक स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता और बाल पोषण पर परामर्श सेवाएं

इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए मातृ व शिशु कार्ड (MCP), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में नामांकन, आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड और पोषण ट्रैकर में लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही, नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के लिए निक्षय मित्र स्वयंसेवी पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

यह अभियान न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगा, बल्कि क्षेत्र में स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Related posts

सेहल पंचायत में मनाया गया पर्यावरण दिवस

Admin

भव्य शोभा यात्रा और झंडा रस्म के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज

Admin

महाशिवरात्रि महोत्सव में कारोबार चौपट । तीन दिन से ख़ाली बैठे व्यापारी।

Admin

Leave a Comment