25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

Himachal News: कंगना के बयान पर अनिरुद्ध सिंह का पलटवार: सांसद निधि का हिसाब मांगा, 10 हजार करोड़ के दावे को बताया झूठ

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मंडी सांसद कंगना रनौत द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रियों पर किए गए हमलों का करारा जवाब दिया है। कंगना के बयानों को लेकर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए, क्योंकि “जितनी इंसान की सोच होती है, वह उतनी बात कर सकता है।”

शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनिरुद्ध सिंह ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कंगना तब नजर आईं, जब सरकार ने सड़कें खुलवाकर और प्रभावितों को राहत देकर स्थिति संभाली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कंगना ने नुकसान वाले क्षेत्रों को दूर से देखा और चली गईं।

सांसद निधि का हिसाब मांगा
अनिरुद्ध सिंह ने कंगना से उनकी सांसद निधि के उपयोग का हिसाब मांगते हुए कहा कि उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने कितने पैसे खर्च किए और प्रधानमंत्री से कितनी सहायता दिलवाई। कंगना के 10 हजार करोड़ की मदद के दावे को झूठ करार देते हुए उन्होंने कहा, “यदि इतनी मदद दी है, तो इसके दस्तावेज सार्वजनिक करें, हम उनका धन्यवाद करेंगे।”

मुख्यमंत्री का विदेश दौरा निजी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विदेश दौरे पर कंगना की टिप्पणी पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह उनका निजी दौरा है, जो अपनी बेटी के दाखिले के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आपदा से निपटने, सड़कें खोलने और सभी विभागों को फंड आवंटित करने की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद यह एक सप्ताह का दौरा किया है। अनिरुद्ध सिंह ने कंगना को ऐसी टिप्पणियों से बचने की सलाह दी।

विक्रमादित्य सिंह पर टिप्पणी को बताया गलत
कंगना द्वारा मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर की गई टिप्पणी को भी अनिरुद्ध सिंह ने अनुचित ठहराया। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां कंगना के संस्कार और शिक्षा को दर्शाती हैं। उन्होंने जोड़ा, “आपके परिवार में भी शादियां होती हैं, सोच-समझकर बोलना चाहिए।”

पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी
पंचायती राज मंत्री ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला उपायुक्तों को आरक्षण रोस्टर तैयार करने के लिए अधिकृत किया गया है, जो 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर करवाए जाएंगे।

अनिरुद्ध सिंह के इस पलटवार से सियासी माहौल गरमा गया है, और कंगना के अगले बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Related posts

Himachal Congress, News :हिमाचल कांग्रेस में बड़ा बदलाव जल्द , ये नाम नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे!

Admin

HRTC New Volvo Buses: HRTC की सुपर लग्जरी वोल्वो बसें ! धुआं या गर्मी बढ़े, तो पानी की बौछारें सुनिश्चित करेंगी आपकी सुरक्षा!

Admin

शिमला के ननखड़ी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 व्यक्ति की मौत

Admin

Leave a Comment