25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बड़ी राहत: तीन महीने बाद फटाहर, दियोल, धरेड़ में दौड़ेंगी निगम की बसें


बैजनाथ उपमंडल के ऊपरी इलाके की तीन पंचायतों—फटाहर, दियोल और धरेड़—के हजारों बाशिंदों ने राहत की सांस ली। सोमवार सुबह से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसें तीन महीने बाद फिर से इन रूटों पर सुचारू रूप से दौड़ने लगेंगी।

गौरतलब है कि तड़ा के पास भारी बारिश से सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते अगस्त से निगम ने बस सेवा बंद कर दी थी। हालांकि इस दौरान निजी बसें, स्कूल बसें और रेत-ईंटों के ट्रक निर्बाध रूप से चल रहे थे। ‘दिव्य हिमाचल’ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

इसके बाद विधायक किशोरी लाल और युवा नेता रविंद्र बिट्टू ने रविवार को त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने सड़क से सटी जमीन पर लगे डंगे हटवाकर सड़क को चौड़ा करवाया, जिससे अब सभी वाहन सुगमता से चल सकेंगे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि यदि बस सेवा बहाल नहीं हुई और लोक निर्माण विभाग ने तड़ा के पास टूटी सड़क पर रिटेनिंग वॉल का काम पूरा नहीं किया, तो वे निगम कार्यालय और अधिशाषी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

बस सेवा बंद होने से परेशानी

  • सुबह 11:15 बजे से पहले बैजनाथ से सेहल, धरेड़, दियोल, फटाहर के दर्जनों गांवों के लिए कोई बस नहीं।
  • शाम 5:45 बजे के बाद फटाहर से बैजनाथ वापसी के लिए कोई साधन नहीं।
  • स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरीपेशा और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित।

लोगों ने जताया आभार
बस सेवा बहाल होने पर ऊपरी इलाके के लोगों ने विधायक किशोरी लाल का धन्यवाद किया। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शशांक धीमान ने पुष्टि की कि सोमवार सुबह से बैजनाथ-फटाहर-दियोल रूट पर सभी बसें नियमित चलेंगी।

Related posts

Baijnath News: विधायक किशोरी लाल ने कोटली आगजनी प्रभावित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Admin

Baijnath BJP news: भाजपा अपर मंडल बैजनाथ में नई जिम्मेदारियां, नीतीश शर्मा को मिला कार्यालय सचिव का दायित्व

Admin

सीपीएस ने पुरस्कृत किये सकड़ी के होनहार

Admin

Leave a Comment