26.2 C
Baijnath
September 16, 2026
Baijnath

Baijnath BJP news: भाजपा अपर मंडल बैजनाथ में नई जिम्मेदारियां, नीतीश शर्मा को मिला कार्यालय सचिव का दायित्व

बैजनाथ, 16 जून,( वीर खड़का)

भारतीय जनता पार्टी अपर मंडल बैजनाथ की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक जिला के सह प्रभारी पंकज जम्वाल एवं पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न नियुक्तियों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके तहत इन्द्रराज वर्मा, ( मालघोटा) , राजीव मेहता (गणखेतर ) को भाजपा अपर मंडल बैजनाथ में महामंत्री के दायित्व सौंपे गए। बैजनाथ के नीतीश शर्मा को कार्यालय सचिव न्युक्त किया गया ! सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र कपूर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा नई नियुक्तियों से पार्टी को और गति मिलेगी।

Related posts

Baijanath Collage : नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए बैजनाथ कॉलेज में कल होगा ओरिएंटेशन कार्यक्रम

Admin

Baijnath News:बैजनाथ शिव मंदिर में घृतमंडल पर्व की जोरदार तैयारियां, अढ़ाई क्विंटल से अधिक शुद्ध घी अर्पित

Admin

आरटीओ धर्मशाला डॉ मुरारी लाल ने गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया

Admin

Leave a Comment