25.1 C
Baijnath
June 17, 2026
Baijnath

Baijnath News: घोड़पीठ में विद्युतीकृत नलकूप का लोकार्पण, पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत : किशोरी लाल

बैजनाथ, 17 जून ( वीर खड़का )
बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के गांव घोड़पीठ में बुधवार को विधायक किशोरी लाल ने जल शक्ति विभाग द्वारा स्थापित विद्युतीकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह नलकूप क्षेत्र के लोगों को सुचारू एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति विभाग विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतार रहा है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में भी पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर पेयजल और स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने हाल ही में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य शुभम कपूर, बीडीसी सदस्य चमन कपूर, पिंकी देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जल शक्ति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की तीव्र गति से भाजपा नेताओ में बोखलाहट-राव

Admin

पेयजल, सिंचाई तथा सीवरेज पर खर्च हो रहे 196 करोड़ : किशोरी लाल

Admin

पंचायत सामुदायिक केन्द्र भवन और महिला मंडल भवन लोगों को समर्पितविधायक जनता के द्वार में लोगों की सुनी समस्याएं

Admin

Leave a Comment