25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

रात में मिला शव, चार दिन बाद खुली गुत्थी — पुलिस ने आरोपी पकड़ा

बैजनाथ / चढ़ियार (कांगड़ा)।

छेक पंचायत के उपप्रधान रवि राणा (40) की हत्या के चार दिन बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही एक व्यक्ति, विनोद कुमार, को गिरफ्तार किया है।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि आपसी रंजिश के चलते गांव के ही विनोद कुमार ने की थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रवि राणा और विनोद कुमार के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के कारण विनोद ने रवि की हत्या की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि 28 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे रवि राणा का शव उनके घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ था। हत्या के बाद पुलिस ने रवि राणा के साथ देर रात तक मौजूद रहे लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी विनोद का घर उपप्रधान के घर की ओर जाने वाले रास्ते पर ही स्थित है, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।

पुलिस ने आरोपी विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और हत्या के पीछे के विस्तृत कारणों की जांच में जुटी है।

एएसपी ने कहा कि “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में पूछताछ जारी है।”

Related posts

बैजनाथ स्कूल में वेतन विवाद, प्रधानाचार्य की छुट्टी और आपसी खींचतान से कर्मचारी परेशान, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें

Admin

Baijnath BDC Election: भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जमाया कब्जा, सुधीर शर्मा के लगे नारे

Admin

BJP Baijnath: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव रविता भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

Admin

Leave a Comment