21.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Kangra

हिमाचल में ज्यादा सर्द हुई रातें….शिमला से ठंडे हुए ये तीन जिले ।

3 स्थानों पर तापमान माइनस डिग्री में रिकॉर्ड
-कल्पा का पारा भी शून्य डिग्री की ओर
-कांगड़ा, सोलन, पालमपुर में पारा 6 डिग्री से कम
-राज्य में 17 नवंबर तक साफ बना रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रात के समय भीषण ठंड पडऩे लगी है। पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी प्रंचड़ ठंड पड़ रही है। राज्य में पड़ रही ठंड का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ऊना की रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी हो गई है। इसके अलावा कांगड़ा, सोलन, हमीरपुर में भी रात का तापमान शिमला से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। तापमान में गिरावट आने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात के समय लोगों को कड़ाकें की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रदेश में 17 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। मगर उक्त अवधि के दौरान तापमान में ओर गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। जिससे प्रदेश में जनता को अगामी दिनों में रात के समय ओर ज्यादा जाड़े की मार झेलनी पड़ सकती है।

प्रदेश के केलांग, कुकुमसेरी व ताबो में रात का पारा माईनस डिग्री में दर्ज किया जा रहा है। ताबो में तापमान लुढक़ कर -4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा कल्पा में तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊना में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि शिमला में रात का पारा 9.0 डिग्री आंका गया है। तापमान में गिरावट आने से ऊना में रात के समय शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है। कांगड़ा में 5.8, हमीरपुर में 6.0, सोलन में 5.3, पालमपुर में 5.0 दर्ज किया गया है। ऐसे में प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहाड़ों से ज्यादा ठंड पड़ रही है।

प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को पूरा दिन मौसम साफ बना रहा। मैदानों सहित पहाड़ों पर पूरा दिन तेज धूप खिली रही। जिससे अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। हालांकि चोटियों कई स्थानों पर शीतलहरों के प्रवाह से शाम के समय ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मगर दिन के समय धूप खिलने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला के मुताबिक राज्य में 17 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य बना रहेगा। मगर उक्त अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में ओर गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रदेश में जनता को अगामी दिनों के दौरान रातों को ओर ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

Related posts

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए 14 गांवों की भूमि का होगा अधिग्रहण

Admin

Maa Baglamukhi: जानिए कैसे हुआ देवी बगलामुखी का अवतरण ? क्या है इसके पीछे की पौराणिक कथा?

Admin

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट: जम्मू-कश्मीर सीमा पर सघन निगरानी, पर्यटन स्थलों पर क्यूआरटी तैनात।

Admin

Leave a Comment