24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

पपरोला में इस वजह से दंपती ने खाया जहर, पति की मौ*त-पत्नी TMC रेफर

घर में मौजूद बच्चों ने दी पड़ोसियों को घटना की जानकारी

कांगड़ा। बैजनाथ-पपरोला नगर परिषद के वार्ड-8 घरथेड़ा निवासी दंपती ने न्यायालय से आए समन के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय नितिन और उनकी पत्नी सोनू ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के समय घर में मौजूद बच्चों ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। दोनों को बैजनाथ अस्पताल और फिर पालमपुर से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन नितिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

नितिन के दो बेटे, मां-बाप और बड़ा भाई है। नितिन अपने परिवार के साथ अलग रहता था। नितिन ठारू के आगे पेट्रोल पंप के सामने गन्ने के जूस की मशीन लगाता था। पुलिस को दिए बयान में नितिन के पिता कृष्ण चंद ने बताया कि बुधवार सुबह ही नितिन के नाम के समन आए थे। समन मिलने के बाद पति-पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और इसकी जानकारी उन्हें पोते ने दी थी।

उधर, थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related posts

सामाजिक बुराइयों को मुकाबला करने का संकल्प लें समाज : किशोरी लाल

Admin

प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध : विधायक किशोरी लाल

Admin

सरस्वती विद्या मंदिर बैजनाथ विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम शानदार तरीके से संपन्न

Admin

Leave a Comment