23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट: बैजनाथ पुलिस ने होटलों-गेस्ट हाउस में की सघन चेकिंग

बैजनाथ, 13 नवंबर 2025 (वीर खड़का )
दिल्ली में हालिया बम ब्लास्ट के मद्देनजर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बैजनाथ पुलिस ने कल स्थानीय होटलों और गेस्ट हाउस में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई बाहरी राज्य का संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में ठहरा तो नहीं है।

पुलिस ने होटलों के रजिस्टरों की जांच की, मेहमानों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया और संदिग्ध गतिविए पर नजर रखी। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया, “इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। हम लगातार गश्त बढ़ा रहे हैं और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रख रहे हैं।”

पुलिस अपना काम तो कर ही रही है, लेकिन आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें। यदि आस-पास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। विशेष रूप से, जो लोग अपने दुकान या घरों में कमरे किराए पर दे रहे हैं, उन्हें किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है। बिना सत्यापन के कमरा देने से बचें, ताकि सुरक्षा भंग न हो।

हिमाचल पुलिस के इस अभियान से स्थानीय लोग सहयोग कर रहे हैं और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। राज्य भर में ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

Related posts

Bir Billings News: विधानसभा सत्र के बावजूद बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग जारी, एसडीएम ने दी राहत

Admin

प्रशासन ने श्री दक्षिण काली आश्रम के पीछे जाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

Admin

बैजनाथ में सियासी बयानबाज़ी तेज: कांग्रेस का भाजपा पर गुटबाज़ी का आरोप, अजीत गुलेरिया ने फिर थामा कांग्रेस का दामन

Admin

Leave a Comment