August 26, 2026
Baijnath

Baijnath Paprola News :40 लाख रुपये से पपरोला–उतराला मार्ग की होगी मरम्मत, एक माह में पूरा होगा कार्य

पपरोला। पपरोला–उतराला मार्ग की लंबे समय से चली आ रही खराब स्थिति अब जल्द सुधरने वाली है। विधायक किशोरी लाल ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा उतराला रोड से सीतारमणि आश्रम तक करीब 1 किलोमीटर लंबे हिस्से का निर्माण कार्य एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण इस मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा था, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा नगर परिषद द्वारा सीवरेज चेंबर, पाइपलाइन तथा पेयजल योजना की पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद भी सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई थी।

निर्माण कार्य के तहत सड़क पर सीमेंट कंक्रीट (CC) डाली जाएगी तथा उसके ऊपर पेवर टाइलें बिछाई जाएंगी। साथ ही भविष्य में सड़क को नुकसान से बचाने के लिए सड़क के दाईं ओर जल निकासी की उचित व्यवस्था के तहत ड्रेनेज का निर्माण भी किया जाएगा।

क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। खड़ा नाल पंचायत के उपप्रधान रोहित जंवाल सहित क्षेत्रवासियों ने इस कार्य के लिए विधायक किशोरी लाल और लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया है।

Related posts

बैजनाथ पुलिस की बड़ी कामयाबी: चि*ट्टे तस्करी मामले में पंजाब से पश्चिम बंगाल तक धावा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

Admin

Baijnath News: गुनेहड़ में तीन दिवसीय सैर मेले का समापन, सांसद राजीव भारद्वाज ने की विकास कार्यों की घोषणा

Admin

निर्जला एकादशी पर वंदे मातरम् ने बेटियों को दिखाई द केरला स्टोरी

Admin

Leave a Comment