23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Baijnath

बैजनाथ में सियासी बयानबाज़ी तेज: कांग्रेस का भाजपा पर गुटबाज़ी का आरोप, अजीत गुलेरिया ने फिर थामा कांग्रेस का दामन

बैजनाथ, 12 जुलाई।
बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आंतरिक गुटबाज़ी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराने के लिए भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

रविवार को ग्राम पंचायत खड़ानाल निवासी अजीत गुलेरिया ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा नेताओं ने उन्हें बहला-फुसलाकर भाजपा में शामिल करने का प्रयास किया और इसका प्रचार भी किया, लेकिन वह कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जनसेवा करते रहेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा इस समय कई गुटों में बंटी हुई है और अपनी आंतरिक कलह को छिपाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि जनता और कार्यकर्ता भाजपा की इस रणनीति को समझ चुके हैं तथा कांग्रेस विकास और जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में विधायक किशोरी लाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैजनाथ की अध्यक्ष शशि राणा, रविंदर बिट्टू, रविंदर राव, मोहिंदर डोहरी, रोहित जंबाल, मिलाप राणा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने अजीत गुलेरिया का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

Related posts

लोक निर्माण विभाग मंडल बैजनाथ के तहत आने वाली बैजनाथ-देओल सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है

Admin

बड़ा भंगाल को प्रकृति ने दिया है अपार सौंदर्य। कुदरती सौंदर्य निहारने का सफर, 3 दिन की पैदल डगर।

Admin

Baijnath Paprola News:बैजनाथ में दो राजकीय विद्यालयों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, अवैरी में 70 लाख का नया भवन लोकार्पित

Admin

Leave a Comment