August 27, 2026
Baijnath

BJP Baijnath: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव रविता भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

बैजनाथ 27 अगस्त 2026 (वीर खड़का)

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव रविता भारद्वाज ने नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान रविता भारद्वाज ने नड्डा के हाल ही में हुए ऑपरेशन के बाद उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना तथा उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की मंगलकामना की। उन्होंने नड्डा के स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम को लेकर आत्मीयता से चर्चा की।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक गतिविधियों तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। रविता भारद्वाज ने कहा कि जे.पी. नड्डा का मार्गदर्शन, अनुभव और संगठनात्मक नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।

उन्होंने नड्डा के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय रूप से जनसेवा में जुटें।

रविता भारद्वाज ने कहा कि संगठन की मजबूती, जनसेवा का संकल्प और प्रदेश के हित में निरंतर प्रयास भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिकता है। इसी भावना के साथ पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Related posts

Bir Billing News: विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ में वेस्ट वॉरियर्स ने संभाली ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जिम्मेदारी

Admin

सितंबर में आरंभ होगी बीड़,राजगुन्दा,बरोट सड़क : किशोरी लाल

Admin

गर्मियों में फोन कभी भी हो सकता है गर्म, ओवरहीटिंग रोकने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 तरीके

Admin

Leave a Comment