22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Baijnath

Baijnath News: धरेड़ में 77वें वन महोत्सव का आयोजन, विधायक किशोरी लाल ने किया पौधारोपण

बैजनाथ, 29 अगस्त।

ग्राम पंचायत धरेड़ के कलहोली में वन परिक्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि वन पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जल एवं मृदा संरक्षण और जैव विविधता के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि वनों में पाए जाने वाले अनेक औषधीय पौधे मानव जीवन के लिए भी उपयोगी हैं।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों को पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के माध्यम से पौधारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना में महिला मंडलों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं को आय के अतिरिक्त साधन भी उपलब्ध हो रहे हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत वन परिक्षेत्र बैजनाथ में करीब 25 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 20 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इस अभियान में स्थानीय महिला मंडलों का सहयोग लिया जाएगा।

Related posts

द हंस फाउंडेशन द्वारा पंजाला पंचायत में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर एंटीनेटल स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Admin

विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ में परिवहन निगम की नए हाईटेक बस अड्डे का किया निरीक्षण, मां भुवनेश्वरी की मूर्ति नए मंदिर में स्थापित

Admin

Baijnath News: सेहल के कुलदीप अवस्थी अध्यापक पद से हुए सेवानिवृत्त, लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने दी शुभकामनाएं

Admin

Leave a Comment