September 22, 2026
Baijnath

Bainath Ganesh Mahotsav :बैजनाथ-पपरोला गणेश महोत्सव की अंतिम संध्या में भजनों पर झूमा पंडाल, सांसद अनुराग शर्मा रहे मुख्य अतिथि

बैजनाथ। वीर खड़का 22 सितंबर 2026

बैजनाथ-पपरोला में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव का समापन धार्मिक उल्लास और धूमधाम के साथ हुआ। महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भक्ति संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पंडाल गणपति बप्पा और बाबा भोले के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में सांसद अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गणेश युवा मंडल द्वारा आयोजित महोत्सव की सराहना करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज को एकजुट करने का माध्यम बताया।

सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। गायक अभिषेक वैरी ने प्रसिद्ध माता भजन ‘सुन कांगड़े दिये लोक’ प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं एस. आर. हरदिन ने ‘शिरडी वाले साईं बाबा’ भजन से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

इसके अलावा अभिषेक कोहली की प्रस्तुति ‘मोहे ला दो भजन वाली बोही माला’ पर पूरा पंडाल झूम उठा। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।

महोत्सव के दौरान सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान के लिए माता तारा माता महिला मंडल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं आयोजन समिति की ओर से महिला मंडल की सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

अंतिम संध्या के समापन पर बाबा भोले की भव्य बारात निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयकारों और भक्ति के माहौल के बीच गणेश महोत्सव का समापन हुआ और श्रद्धालुओं ने बप्पा को भावभीनी विदाई दी।

X

बैजनाथ। वीर खड़का। बैजनाथ-पपरोला में आयोजित भव्य गणेश महोत्सव का समापन धार्मिक उल्लास और धूमधाम के साथ हुआ। महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भक्ति संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पंडाल गणपति बप्पा और बाबा भोले के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में सांसद अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गणेश युवा मंडल द्वारा आयोजित महोत्सव की सराहना करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज को एकजुट करने का माध्यम बताया।

सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। गायक अभिषेक वैरी ने प्रसिद्ध माता भजन ‘सुन कांगड़े दिये लोक’ प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं एस. आर. हरदिन ने ‘शिरडी वाले साईं बाबा’ भजन से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

इसके अलावा अभिषेक कोहली की प्रस्तुति ‘मोहे ला दो भजन वाली बोही माला’ पर पूरा पंडाल झूम उठा। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।

महोत्सव के दौरान सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान के लिए माता तारा माता महिला मंडल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं आयोजन समिति की ओर से महिला मंडल की सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

अंतिम संध्या के समापन पर बाबा भोले की भव्य बारात निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयकारों और भक्ति के माहौल के बीच गणेश महोत्सव का समापन हुआ और श्रद्धालुओं ने बप्पा को भावभीनी विदाई दी।

Related posts

गर्मियों में फोन कभी भी हो सकता है गर्म, ओवरहीटिंग रोकने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 तरीके

Admin

Baijnath : विधायक किशोरी लाल ने बीड़ गुनेहड़ सैर मेले का किया शुभारंभ, किसान युवक मंडल को दी 11 हजार की सहायता

Admin

Baijnath News: धरेड़ में 77वें वन महोत्सव का आयोजन, विधायक किशोरी लाल ने किया पौधारोपण

Admin

Leave a Comment