September 24, 2026
Baijnath

Baijnath News: बिनवा नदी में मिला महिला का अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

बैजनाथ, 24 सितंबर ( वीर खड़का )

बिनवा नदी में गुरुवार शाम एक महिला का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बुहली कोठी के कुछ युवक शाम के समय नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान उन्होंने नदी में एक महिला का शव बहता हुआ देखा।

युवाओं ने तुरंत इसकी सूचना पूर्व वार्ड पार्षद राजेश क्लेडी और पत्रकार गौरव सूद को दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बैजनाथ पुलिस की टीम एसएचओ यादेश ठाकुर के नेतृत्व में तथा अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय युवाओं की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बैजनाथ भेज दिया।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

Related posts

बैजनाथ में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Admin

दिल्ली में दर्दनाक हादसाः विवेक विहार के बेबी केयर हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 7 नवजात बच्चों की जलकर मौत

Admin

मण्डी ट्रैफिक पुलिस पर खूब बरसे :- एन. के. पंड़ित

Admin

Leave a Comment