25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

हिमाचल में धीमा पड़ा मानसून, इस दिन से फिर बिगड़ सकता है मौसम

हिमाचल प्रदेश में मानसून अब धीमा पड़ गया है। राज्य में पिछले दो दिनों से कहीं भी बारिश नहीं हुई है। राजधानी शिमला सहित अन्य जिलों में शनिवार को भी मौसम साफ है और धूप खिली है। इससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है और मैदानी हिस्सों में तपिश महसूस हो रही है। ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया जा रहा है।

आगामी चार दिनों में प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने का अनुमान है। हालांकि, 25 सितंबर से प्रदेश में मॉनसून फिर सक्रिय होगा और इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 सितंबर को मैदानी और मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर शेष 10 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 26 और 27 सितंबर को किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन कुछ स्थानों पर बादलों के बरसने के आसार हैं। राज्य में मॉनसून अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। अक्टूबर के पहले हफ्ते मानसून प्रदेश से विदा होता है।

अब तक 19 फीसदी कम बारिश

अब तक के मॉनसून सीजन की बात करें तो प्रदेश में मॉनसून की सामान्य से कम बरसात हुई है। मॉनसून ने 27 जून को दस्तक दी थी। अब तक पूरे मानसून सत्र के दौरान सामान्य से करीब 19 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉक्टर कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में कहीं भी बारिश नहीं हुई। आगामी तीन-चार दिन तक प्रदेश में मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। जबकि 24 अगस्त की रात से प्रदेश में फिर मानसून सक्रिय होगा और प्रदेश भर में बारिश देखने को मिल सकती है।

Related posts

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने विनय अवस्थी के हुनर को सराहा

Admin

सोनाली शर्मा बनीं भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ की ब्रांड एंबेसडर

Admin

कांग्रेस की सरकार में जनता त्रस्त व मंत्री व विधायक जश्न मनाने में मस्त -मुल्खराज प्रेमी पूर्व विधायक।

Admin

Leave a Comment