24 C
Baijnath
October 2, 2026
Baijnath

Gram Sabha: विशेष ग्राम सभाओं में WDC-PMKSY 2.0 के सुधारों की दी जानकारी, किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ प्रावधान

बैजनाथ, 2 अक्तूबर। (वीर खड़का)

विकास खंड बैजनाथ की सेहल, महालपट्ट, दियोल, धरेड़, फटाहर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं में खंड विकास अधिकारी बैजनाथ डॉ. विवेक गुलरिया ने भाग लेकर ग्रामीणों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान विशेष रूप से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के वाटरशेड विकास घटक (WDC-PMKSY 2.0) के अंतर्गत किए गए सुधारों और उनके लाभों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया।

डॉ. विवेक गुलरिया ने बताया कि योजना के तहत प्रमुख सुधार करते हुए मैदानी क्षेत्रों में प्रति हेक्टेयर प्रावधान को ₹12,000 से बढ़ाकर ₹22,000 तथा पहाड़ी एवं कठिन क्षेत्रों में ₹15,000 से बढ़ाकर ₹28,000 किया गया है। इसके अलावा परियोजना की अवधि को 7 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन बदलावों का उद्देश्य विकास कार्यों को निर्धारित समय में तेजी से पूरा करना तथा किसानों और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ जल्द उपलब्ध करवाना है।

ग्राम पंचायत सेहल में प्रधान सन्नी कपूर ने भी पंचायतवासियों को WDC-PMKSY 2.0 के तहत पंचायत में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान लाभार्थियों से कार्यों को लेकर उनका फीडबैक और अनुभव भी जाना गया।

विशेष ग्राम सभाओं में जल संरक्षण, भूमि सुधार, सिंचाई व्यवस्था तथा किसानों की आजीविका एवं आय में सुधार के लिए वाटरशेड गतिविधियों के महत्व पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों को योजना के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

Related posts

राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर सीपीएस किशोरी लाल के अध्यक्षता में हुई बैठक।

Admin

एक दिवसीय जिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता खैरा में संपन्न

Admin

Baijnath : व्यापार मंडल की बैठक में बड़े फैसले – छोटे व्यापारियों को मिलेगा ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, अपनी गाड़ी बाजार न लाने की अपील

Admin

Leave a Comment