November 23, 2026
Baijnath

Baijnath News: देओल स्कूल के खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

बैजनाथ 5 अक्टूबर ( वीर खड़का )

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियोल के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने कबड्डी और एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए।

विद्यालय की ओर से बताया गया कि U-19 जोनल प्रतियोगिता, जो 12 से 14 सितंबर 2026 तक बीड़ में आयोजित हुई, उसमें दियोल स्कूल की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।

वहीं U-14 जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कंडबाड़ी में आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 600 मीटर दौड़ में पंखुड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अदिति ठाकुर ने हाई जंप और 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसके अलावा धर्मशाला में आयोजित U-19 छात्र एवं छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी दियोल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अक्षिता ने चक्का फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि के साथ अक्षिता अब राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगी।

इसी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने 4×100 मीटर और 4×400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक हासिल किए। वहीं कोमल ने गोला फेंक तथा कनिका ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्य सहित समस्त अध्यापकों और शारीरिक शिक्षक ने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने स्कूल का नाम खेल क्षेत्र में गौरवान्वित किया है।

Related posts

Ayurvedic College: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला का किया दौरा, सुविधाओं और विकास कार्यों की ली जानकारी

Admin

बैजनाथ में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना, सतर्कता और बचाव के निर्देश जारी

Admin

Baijnath News: बैजनाथ शिव मंदिर के पास दरकी पहाड़ी, एनएच और मंदिर को खतरा

Admin

Leave a Comment