23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Mandi

बल्ह विस क्षेत्र के बैहना सेहेड कांस्टेबल की बेटी बबीता धीमान ने एचएएस की परीक्षा में टॉप फाइव में अपनी जगह पक्की

मंडी।
बल्ह विस क्षेत्र के बैहना से
हेड कांस्टेबल की बेटी बबीता धीमान ने एचएएस की परीक्षा में टॉप फाइव में अपनी जगह पक्की कर के क्षेत्र और माता पिता का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। MH prime के साथ हुई विशेष बातचीत में बबीता धीमान का कहना है कि उनके पिता मुरारीलाल पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर सेवारत हैं। जबकि माता शीला देवी ग्रहणी है और उनकी बहन अर्पिता भी इसी क्षेत्र में आगे बीए प्रथम ऑनर्स में अध्यनरत है। उन्होंने बताया कि एच ए एस बनने के लिए दिन में चार-पांच घंटे स्टडी करने में फॉक्स किए हैं। इसके अलावा उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को संदेश दिया है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए हिम्मत नहीं और लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए। वर्तमान में बबीता धीमान सहायक जिला न्यायवादी के पद पर सुंदर नगर में सेवारत हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और रिश्तेदारों को दिया है।

Related posts

पधर के दिनेश शर्मा को मिली पहली ओल्ड पेंशन

Admin

पधर पुलिस थाना अब जल्द ही पधर पुरानी तहसील आफिस में शिफ्ट होगा।

Admin

हिन्दोस्तान साल्ट लिमिटिड द्रंग और सेवा आश्रय संगठन द्रंग ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Admin

Leave a Comment