August 19, 2026
Mandi

पधर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की दी जानकारी

पधर

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्रंग (पधर) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत (देई) एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पधर में किया गया । कार्यशाला में एसडीएम पधर सुरजीत सिंह मुख्यअतिथि के रूप मे उपस्थित रहे और जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सैनी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे मे जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए की सरकार के द्वारा जो योजना चलाई जा रही है उसका लाभ लाभार्थियों को जल्दी से मिले इसके लिए वह कार्य करें।
कार्यशाला मे मुख्यअतिथि एसडीएम पधर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से चर्चा की कि किस तरह हम प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना को लोगों तक पहुंचा सकते है और आग्रह किया की अंतिम लोगों तक इन योजना को पहुंचाए ताकि लाभार्थी को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने उपमंडल पधर के लोगो से आग्रह भी किया की वह अपने बच्चो को आंगनबाड़ी केंद्र में जरूर भेजे और पोषण अभियान का लाभ उठाएं।
जिला समन्वयक मण्डी राजकुमार ने मिशन शक्ति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण योजना के बारे मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जानकारी दी।
पोषण अभियान ज़िला समन्वयक मण्डी रजनीश शर्मा ने पोषण अभियान के बारे मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे जैसे मदर टेरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बेटी है अनमोल योजना, प्रधान मातृ वंदना योजना, शगुन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, के बारे मे जानकारी दी और कहा की किसी भी योजना मे कोई भी लाभार्थी छुटना नहीं चाहिए ।

Related posts

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सवारियों से बसूला जा रहा अलग अलग किराया

Admin

Jogindernagar News: जोगिंद्रनगर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कैमिस्ट दुकान चोरी की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Admin

इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने किया हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी का भ्रमण

Admin

Leave a Comment