17.9 C
Baijnath
October 25, 2026
Dharamshala

कला-संस्कृति का खजाना है सरदार शोभा सिंह आर्ट गैलरी: उपायुक्त


धर्मशाला, 3 जून। अंद्रेटा स्थित शोभा सिंह आर्ट गैलरी सरदार शोभा सिंह की शानदार कला कृतियों और स्मृतियों का खजाना है। इस आर्ट गैलरी ने क्षेत्र में कला-संस्कृति के विकास में अहम योगदान देते हुए इसे समृद्धि प्रदान की है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शनिवार को आर्ट विलेज अंद्रेटा में आर्ट गैलरी, संग्रहालय, आर्ट स्टूडियो और आर्ट रेजिडेंसी का दौरा करते हुए यह बात कही। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी डॉ. निधि जिंदल और दोनो बेटियां भी साथ रहीं।
उपायुक्त ने कहा कि यह इस क्षेत्र का सौभाग्य है कि महान कलाकार सरदार शोभा सिंह भारत विभाजन के बाद कांगड़ा घाटी में आ कर बसे। उन्होंने कहा कि आर्ट के क्षेत्र में पहले से प्रसिद्ध कांगड़ा कलाकृति को सरदार शोभा सिंह की तपस्या और कला ने एक नई पहचान दी। उन्होंने कहा कि सरदार शोभा सिंह की अंद्रेटा आर्ट गैलरी का योगदान इतना महत्वपूर्ण है कि आज पूरे देश से कला प्रेमी यहां वर्ष भर आते हैं और कला की साधना में लीन रहते हैं।
उन्होंने कहा कि वे इसे अपना सौभाग्य मानते हैं कि उन्हें आज अंद्रेटा में सरदार शोभा सिंह आर्ट गैलरी देखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यह स्थान सरदार शोभा सिंह के शानदार कार्यों का खजाना है। उन्होंने कहा कि अंद्रेटा आर्ट गैलरी और संग्रहालय आगंतुकों को ऐसे ही लुभाती रहेगी और आने वाले समय में यहां ओर अधिक पर्यटक और कला प्रेमी आयंेगे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गांव को इस विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे जिससे पर्यटकों को इस प्रसिद्ध कला गांव में बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर शोभा सिंह की बेटी बीबी गुरचरण कौर ने उन्हें शोभा सिंह द्वारा बनाई गई प्रसिद्ध ‘कांगड़ा ब्राईड’ पेंटिंग भेंट की।
000

Related posts

नाहन में सुक्खू सरकार पर बरसे PM मोदी, बोले-क्या महिलाओं को 1500 रुपये मिले?….

Admin

पौंग बांध के पास हादसा, शिव मंदिर जाने वाली ट्रॉली टूटी, पति-पत्नी की मौत, बेटे सहित 2 घायल

Admin

Himachal: हरप्रीत हप्पो गैंग के चार गुर्गे मैक्लोडगंज में धरे गए, देसी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Admin

Leave a Comment