25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Palampur

राज्यपाल ने की शांता कुमार से भेंट

राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर कांगड़ा पहुंचे। पालमपुर पहुंचने पर उन्होंने यामिनी परिसर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार के निवास जाकर उनसे भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने संसदीय कार्यकाल की स्मृतियों को याद किया। हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और भौगोलिक क्षेत्र की भी चर्चा की।

इस अवसर पर, श्री शांता कुमार ने राज्यपाल को
“निज पथ का अविचल पंथी” अपनी आत्मकथा भी भेंट की।

कांगड़ा के उपयुक्त श्री निपुण जिंदल तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती शालिनी अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related posts

IGMC के गर्ल्स हॉस्टल से गिरकर पालमपुर के युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Admin

संभल हिंसा पर हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार का बड़ा बयान, “उन्हें ऐसी जगह गोली मारी जाए”…

Admin

वंचित वर्ग के लिए सराहनीय कार्य कर रहे वैज्ञानिक : डा.डी.के.वत्स, कुलपति

Admin

Leave a Comment