19.3 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

गरलोग स्कूल में अध्यापक न होने से बच्चों की पढ़ाई हो रही वाधित

8 जून (वीर खड़का)

पधर

सरकार ने स्कूल तो खोल दिये लेकिन अध्यापक न होने से बच्चों की पढ़ाई वाधित हो रही है । मामला द्रंग विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरलोग का है जंहा अध्यापक न होने से बच्चों की पढ़ाई वाधित हो रही है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गरलोग स्कूल में पिछले चार सालों से शास्त्री का पद रिक्त चल रहा है । वही इस वर्ष स्कूल का दर्जा बढ़ने से अब स्कूल में जमा एक और जमा दो के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक भी प्रवक्ता स्कूल में नही है । इस सम्बंध में स्कूल प्रबंधन समिति की एक बैठक का आयोजन अध्यक्ष सुरेश कुमार चौहान की अध्यक्षता में किया गया । इस बैठक में बच्चों के अविभावकों ने भी भाग लिया । वही सभी अविभावकों ने सरकार से मांग की है कि स्कूल में अध्यापकों के पद भरें जाए ताकि बच्चों को सही शिक्षा मिल सके अन्यथा हमें अपने बच्चे अन्य स्कूलों में भेजने पड़ सकते है । जिसको लेकर बच्चों के अविभावकों ने अब स्कूल से अपने बच्चों के प्रमाण पत्र भी मांगना शुरू कर दिए है । अविभावकों ने स्कूल में जल्द से जल्द अध्यापको के पद भरने की मांग की है ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके ।

Related posts

निशानदेही/तकसीम के लम्बित मामले निपटाने को 23 मई से विशेष अभियान

Admin

पराशर का सरनौहली मेला वीरवार से, क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक देवी-देवता होंगे शामिल

Admin

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का एमएलएसएम कॉलेज के खेल मैदान में आयोजन किया गया

Admin

Leave a Comment