25 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

हिन्दोस्तान साल्ट लिमिटिड द्रंग और सेवा आश्रय संगठन द्रंग ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

14 जून पधर (वीर खड़का)

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड द्रंग और जिला स्तरीय सामाजिक संगठन सेवा आश्रय संगठन द्रंग के संयुक्त अभियान में ब्लड बैंक अस्पताल मंडी के परिसर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । , जिसमें 25 रक्तदाताओं ने अपना रक्त दे कर पुण्य कमाया। कैंप का शुभारंभ जोनल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनके भारद्वाज, एमओएच दिनेश ठाकुर,डीएपीओ अरिंदम रॉय ने अपनी टीम के साथ किया। इस मौके पर हिंदुस्तान लिमिटेड के अधिकारी अभिमन्यु शर्मा, प्रेमरंजन सिंह, पूनम, सेवा आश्रय संगठन के प्रधान लोकेश ठाकुर, महासचिव कुलदीप सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष धर्मवीर राणा संयोजक हरी सिंह, संयोजक राकेश कुमार, शिक्षक दया राम ने 29 बार रक्त दान किया सहित जाने माने समाजसेवी उपस्थित रहे।
वही हिंदुस्तान लिमिटेड द्रंग के अधिकारी अभिमन्यु ने कहा कि सभी लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए क्योंकि रक्त दान सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है । उन्हीने कहा हर व्यक्ति को तीन से छ महीने के अंदर रक्तदान करना चाहिए ।

Related posts

सांसद प्रतिभा सिंह का दो अक्टूबर से द्रंग का दो दिवसीय दौरा

Admin

28 मई को धर्मशाला में होगा “आभार समारोह

Admin

Mandi News: हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां, गांव में पसरा मातम

Admin

Leave a Comment