21.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Mandi

पधर पुलिस ने एक व्यक्ति से पकड़ी चिट्टे की खेप

पधर

पधर पुलिस ने एक व्यक्ति से चिट्टे की खेप बरामद की है ।
पधर पुलिस के जवाह जब गवाली के वास यातायात चेकिंग के लिए मौजूद थे तो जब एक गाडीई एचपी 76 -4700 को चेकिंग के लिए रोका तो गाडीई के डैश बोर्ड पर 6.82 ग्राम चिट्ठा पकड़ने में कामयाबी हासिल की ।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पधर रजत राणा ने बताया कि एक गाडी चालक से नशे की खेप बरामद हुई है ।
उन्होंने बताया कि गाड़ी चालक कमल किशोर पुत्र जेठू राम निवासी पुन्दल , गवाली तहसील पधर जिला मण्डी को गिरफ्तार कर लिया है ।

वही एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कमल किशोर को गिरफ्तारी किया है व आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है ।
वही मामले की पुष्टि डीएसपी पधर संजीव सूद ने की है । उन्होंने कहा कि व्यक्ति से कड़ी पूछताछ की जाएगी कि नशे की खेप कंहा से लाई है और कंहा सप्लाई करने जा रहा है ।

कॉलम

पुलिस हर बार नशे के साथ साथ व्यक्ति को गिरफ्तार तो करती है लेकिन बड़ी मछलियों तक पुलिस नही पहुंच पाती है । आखिर क्यों , क्या चिट्टे के इस जाल में किसी राजनीतिज्ञ का हाथ है तभी तो पुलिस कुछ महीने के बाद चिट्टे तस्करों को छोड़ देती है ।
हालांकि सरकार व प्रशासन नशे के कारोबार को करने वालो के लिए बड़े बड़े नियम बना रखे है लेकिन ऐसे कारोबारियों को आखिर में कोर्ट से जमानत मिल जाती है उसे सजा होने से पहले रिहाई कर देते है ।
होना ऐसा चाहिए कि नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बक्सा नही जाना चाहिए क्योंकि इन लोगों ने लोगों के घरों की चिराग बुझा दिए है । आखिर ऐसे लोगों को बिल्कुल भी नही बक्सा जाना चाहिए ।

Related posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट हैंड्बॉल में विजेता

Admin

11जून को जिला मण्डी में प्रदेश ब्राह्मण सभा की राज्य स्तरीय बैठक संस्कार भवन नजदीक ( कुसम थियेटर ) मण्डी में होगी आयोजित

Admin

उरला के सास्ती का शिवम नवोदय के लिए चयनितफ़ाइल

Admin

Leave a Comment